 |
हे मानव !
तुम शेर के सामने जाते हुए मत डरना,
क्योंकि वह शौर्य की पहचान है |
तुम तलवार के नीचे सर रखने से मत घबराना,
क्योंकि वह शूरता की निशानी है |
तुम आग में कूदने से मत हिचकिचाना,
क्योंकि वह वीरता की परीक्षा है |
तुम पर्वत की चोटी से कूद पड़ना,
क्योंकि वह पराक्रम की पराकाष्टा है |
लेकिन तुम शराब से सदा भयभीत रहना,
क्योंकि वह पाप और अनाचार की जननी है | |